पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*गांधी जी के कटनी प्रवास से जुड़ी रोचक जानकारियों को प्रतिभागियों ने जाना*
कटनी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के कटनी प्रवास और उससे जुड़ी रोचक जानकारियों से परिचित होने के बाद अब देश की जनता कटनी को जानें ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के तहत स्वतंत्रता आंदोलन में कटनी के योगदान से रूबरू हो रही है। प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को देश की आजादी में विशेषकर सन् 1940 के दशक में कटनी के सत्याग्रह आंदोलन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो रही है।
*व्यक्तिगत सत्याग्रह से हो रहे रूबरू*
कटनी के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए व्यक्तिगत सत्याग्रह के बारे में प्रतिभागियों को 23 जून की प्रतियोगिता के तहत महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो रही है। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी गोविंद प्रसाद खंपरिया, पूरनचंद शर्मा, कालूराम जैन, वीरेंद्र जैन, एन वामनराव नालरवार, पूरन लाल अग्रवाल, कुंजीलाल स्वर्णकार, नारायण प्रसाद तिवारी, जयराम सुहाने, महादेव प्रसाद बिचपुरिया, राममनोहर बिचपुरिया, सुखदेव प्रसाद कछवाह, भगोले लाल, प्यारेलाल नामदेव, जहानीराम बालकिशन, सैयद यासीन अली, सुखदेव सहाय, रामसनेही तिवारी और लक्ष्मीनारायण खंपरिया जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा किए गए सत्याग्रह आंदोलन के बारे में जानकारी प्राप्त हो रही है।
*सोमवार को घोषित होंगे परिणाम*
शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को इसमें शामिल होकर अपने उत्तर सबमिट करने के लिए 48 घंटे का अतिरिक्त समय मिलता है। 23 जून की प्रतियोगिता के परिणाम सोमवार 26 जून की सुबह 11 बजे घोषित किए जायेंगे। वहीं 22 जून की प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में ग्राम सैदा निवासी नीलम ने प्रथम, ग्राम सिंगोड़ी निवासी संजना सेन ने द्वितीय, ग्राम बाकल निवासी रौनक बर्मन ने तृतीय और आयुध निर्माणी निवासी सरफराज खान ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। जिन्हें कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कलेक्टर कार्यालय में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि समूचे देश के पटल पर कटनी की विशेषताओं, विविधताओं और देश की आजादी और प्रगति में कटनी के योगदान को परिलक्षित करने कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की विशेष पहल पर जिला प्रशासन द्वारा 8 मई से 15 अगस्त तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

More Stories
होली पर्व पर निगम प्रशासन से संबंधित व्यवस्थाओं को पूर्ण करानें निगमायुक्त नें अधिकारियों को सौपे दायित्व
निगम की राजस्व वसूली हेतु गठित सामूहिक दल उतरा वार्डों में बड़े बकायादारों से डोर टू डोर संपर्क कर वसूली के प्रयास हुए तेज
कटनी में 28 फरवरी को निकलेगी भव्य प्रथम निशान यात्रा, गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष