







लोकेशन / सागर
दिनांक 09/07/23
जिला रिपोर्टर भुजबल जोगी
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा फरार वारण्टीयों को गिरफ्तार करने हेतु प्रदेश स्तरीय कोम्बिंग गश्त हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके तत्वधान में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, सागर द्वारा फरार वारण्टीयों को गिरफ्तार करने हेतु नाईट काम्बिंग गश्त हेतु आदेश जारी किया गया था जिसके चलते अलग अलग पुलिस टीम गठित कर नाईट काम्बिंग गश्त दौरान विभिन्न धाराओं में फरार चल रहे आरोपियों के निवास पर दबिश दी गई जो फरारी आरोपी 1 कोमल पिता हजारी प्रसाद अहिरवार निवासी मरामादा, 2. राजा पिता कृष्णमुरारी चौरसिया निवासी ग्राम सहजपुर 3. नौशाद खान 4. अरविन्द घोषी 5. नानू धानक 6. कलू लोधी 7. कमलेश धानक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया न्यायालय के आदेश से सातों को जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरी. नेहा सिंह गुर्जर, उप निरी. सत्यव्रत धाकड़, उप निरी. सुनील शर्मा, एसआई पदम सिंह, एएसआई जगदीश, आर. पुष्पेन्द्र, राकेन्द्र, पवन, नीलेश, संतोष, साकेत एवं गुलाब का सराहनीय योगदान रहा है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*