जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर
सागर में लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा हर वार्ड में जाकर पूछता है सागर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर आज बाघराज वार्ड के किशोर न्यायालय के यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रमाकांत यादव ने बताया कि किशोर न्यायालय की बस्तियों में लोगों को जीवन यापन करने में बहुत सी परेशानियां दिखाई दे रही है और सागर नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा ना तो अभी तक नाली निर्माण की गई है और गरीब परिवार की बस्तियों में लगातार बारिश होने के कारण वार्ड वासियों के घरों में पानी भरा है और इतनी दयनीय स्थिति है कि लोग रहने के लिए भी मजबूर हैं
कार्यक्रम में केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किया गया और बाघराज वार्ड एवं सागर नगर के लोगों के लिए कहा कि आप लोगों के लिए डरने की कोई जरूरत नहीं है जब तक हम लोग हैं आप लोगों को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी और आप लोग चिंता ना करें बस कुछ ही महीनों की बात है उसके बाद कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में बनने जा रही है और वजन पत्र के अनुसार आप लोगों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा हर योजना का लाभ दिया जाएगा
पूछता है सागर कार्यक्रम में
देवरी पूर्व विधायक सुनील जैन,
कांग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष आनंद अहिरवार, रमाकांत यादव ,मुन्ना चौबे, श्रीमती मीना पवन पटेल, शोभाराम पटेल, भैयन पटेल ,हीरालाल खटीक, विजय साहू ,संजय रैकवार, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, योगराज कोरी, राहुल रजक, रंजीत राणा शीला पटेल राजा करण पटेल अमित चौरसिया एवं कांग्रेस कमेटी के समस्त कार्यकर्ता नेता उपस्थित रहे,



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है