पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन ( भारतीय पुलिस सेवा ) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मनोज कुमार केडिया के निर्देशन में कुठला पुलिस के द्वारा बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल कटनी में छात्र – छात्राओं के साथ हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाए जाने के संबंध में यातायात नियमों का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती राधा नायर एवं टीचिंग स्टाफ नेहा तारानी, आदिती पांडे सुधा जी की उपस्थिति में टीआई कुठला अरविंद जैन ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर कार्यक्रम में उपस्थित हुए सैकड़ों छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। यातायात नियमों की जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट लगाए जाने एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट आवश्यक रूप से लगाए जाने के संबंध में बताया गया। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को ऐसे मामलों के फोटोग्राफ एवं वीडियो दिखाए गए जिसमें हेलमेट ना लगाने और सीट बेल्ट ना लगाने से सड़क पर जा रहे लोगों के साथ दुर्घटना हुई और गंभीर चोटे आई।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल