राज्य कर्मचारी संघ भी नर्सेस की माँगो के समर्थन मे उतरा….
30 मई से पूरे प्रदेश सहित जिले की नर्सेस अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है।
जिनके समर्थन में आज राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र मौर्य ने अपने समस्त पदाधिकारीयो के साथ धरना स्थल पर पहुँच कर मुख्यमंत्री मंत्री के नाम से पत्र सौपते हुए नर्सेस बहनों की हड़ताल का समर्थन करते हुऐ उनकी माँगो को जायज बताया।साथ उन्होंने बताया कि यदि सरकार नर्सेस यूनियन की माँगो को जल्दी पूरी नही करती है तो राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष से चर्चा कर पूरे प्रदेश के राज्य कर्मचारी संघ के सदस्य भी नर्सेस बहनों के साथ हड़ताल में शामिल होंगे।
जिसका धरने पर बैठी समस्त नर्सिंग स्टाफ ने तालियों से स्वागत कर जिला राज्य कर्मचारी संघ का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री के नाम समर्थन पत्र नर्सेस यूनियन की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजुला बारी को सौपा गया। जिसमें राज्य कर्मचारी संघ के सचिव श्री रमेश शर्मा,सहसचिव आदेश सूर्यवंशी (स्वाथ्यय प्रकोष्ठ), माखनलाल यादव ,कुलदीप मोखलगाय,सहित स्वाथ्य प्रकोष्ठ एवं पैरामेडिकल संघ से अनिल रघुवंशी ,कमलेश धाकड़,मोरेश ठाकरे,देवेंद्र बड़ोदिया, मनीष सिंग,अमोल गोहाटे,थानसिंग अमरते, मनीष दुबे, राजेन्द्र पटेल,सुजोय वासल,रानू राय, चंचलेश सराठे,प्रीति सनोडिया, सरोज उईके,सोनू ठाकरे, रवि,राजू यादव,सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है