Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन / सागर
दिनांक 15/07/23


जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

सागर जिला के शाहगढ़ में 25 दिन पहले हुई थी चोरी दिनांक 20.06.23 को फरियादी धनप्रसाद पिता भैयालाल यादव उम्र 42 | साल नि0 बोदनगंज थाना शाहगढ जिला सागर म०प्र० की रिपोर्ट अज्ञात आरोपी के विरूध्द दिनांक 19.06.23 दिनांक 20.06.23 की दरम्यानी रात्रि के समय रॉड से घर एवं घर के अन्दर के तीन ताला तोडकर घर में घुसकर नगद 90000 रूपये चोरी करने रिपोर्ट की जिस पर अप0क्र0 201/23 धारा 457,380 भा.द.वि. का पंजीबध्द किया गया था।
पुलिस अधीक्षक महोदय सागर अभिषेक तिवारी जी के निर्देश पर सम्पत्ति संबंधी अपराधो को गंभीरता से प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सागर विक्रम सिंह कुशवाहा के निदेश में एवं एसडीओपी महोदय बण्डा शिखा सोनी जी के नेतृत्व में थाना शाहगढ के अप० क्र० 201/23/23 धारा 457,380 भा.द.वि. के अज्ञात आरोपी व नगद 90000 रूपये की तलाश हेतु टीम गठित की गई, अज्ञात आरोपी व नगद रूपयो की घटना दिनांक से पतारसी जारी कर दी, दिनांक 15.07.23 की रात्रि में मुखविरों से प्राप्त सूचना पर संदेही मथुरा पिता नन्ने लाल यादव उम्र 30 साल नि0 बसाई थाना बक्स्वाहा जिला छतरपुर को गांव से हिरासत में लेकर पूँछताँछ की गई, संदेही ने दिनांक 19.06.23 दिनांक 20.06.23 की दरम्यानी रात्रि के समय लोहे की नुकीली रॉड से घर एवं घर के अन्दर व बॉक्स के कुल तीन ताला तोडकर बॉक्स में रखे 90000 रूपये नगद चोरी करना बताया, आरोपी मथुरा यादव का मेमोरेण्डम लेख किया गया, एवं आरोपी मथुरा यादव से 5200 रूपये नगद व लोहे की रॉड जप्त की गई एवं अन्य रूपये खर्च करना बताया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
रात्रि के समय घर में चोरी की घटना अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी को ज्ञात कर गिरफ्तार कर थाना प्रभारी निरी0 कृपाल सिंह मार्को, उप निरी0 सूरज सिंह परिहार, प्र0आर0 1197 राजेन्द्र कुमार, आर0 159 रामकिशोर, आर0 548 राशिद, आर0 634 अजय सूत्रकार का विशेष योगदान रहा है।