
उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक दिल दहला देने वाली
खबर सामने आई हैं. यहां गुरुवार को नाबालिग लड़की का शव मंदिर में पाया गया है. लगभग 16 वर्षीय लड़की का शव घर से दूर मंदिर के घंटे से उसके दुपट्टे से लटका हुआ मिला. यह लड़की बुधवार की रात से अपने घर से लापता थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या या हत्या के बीच की
उलझी गुत्थी सुलझने की उम्मीद है. पुलिस युवती के परिजनों और मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले घरों के लोगो से पूछताछ कर रही है.

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग