
बिहार के गोपालगंज में मोमोज खाने का चैलेंज एक युवक पर भारी पड़ गया. पुलिस का कहना है कि युवक ने दोस्तों के साथ अधिक मोमोज खाने की शर्त लगाई थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. इस मामले को लेकर युवक के पिता का कहना है कि बेटे को जहर दिया गया है. उन्होंने उसके दोस्तों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग