महेश गणावा रिपोर्टर




लोकेशन = चांदपुर कदवालिया जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश
अलीराजपुर जिले में रेल आना कुछ वर्षो पूर्व एक सपने जैसा था रेलवे ने जब यहां रेल की पटरियां और जब रेल की ट्रायल की गई तो आम नागरिकों हो या नेताओ के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था लेकिन किस को पता था रेलवे के द्वारा बनाए गए अंदर ब्रिज आम नागरिकों और राहगीरों के लिए बारिश के समय मुसीबत बन जायेगे और लोगो का आना व जाना दुभर हो जाएगा ऐसा ग्राम पंचायत चांदपुर के अंतर्गत कदवालिया में रेलवे ब्रिज बना है जहां पर पानी की निकासी नही हो रही है ना इस पर कोई ध्यान आकर्षित कर रहा है जिससे ग्रामीण जनो को आवागमन में काफ़ी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा हैं इस ब्रिज में पानी में से निकलते काफी वाहन डूब जाते है और खराब हो जाते है जिसमे, ग्राम पंचायत बोकड़िया , ग्राम पंचायत मोरधी , ग्राम पंचायत झिझना , ग्राम पंचायत आंबाड़बेरी, ग्राम पंचायत फलियामउ ऐसे बहुत सारे गांव के लोग इस ब्रिज से निकलते है ।लेकिन रेलवे विभाग ना ही जिला प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा जिससे लोगो के लिए आने जाने वाले ब्रिज ही अब मुसीबत बन गए है ।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…