Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


आम इस मौसम में खूब आ रहे हैं और बारिश के बीच आम के रस का भरपूर आनंद ले रहे हैं, लेकिन इंदौर में जो घटना हुई उसने सबको अचंभित कर दिया. दरअसल इंदौर में एक बहू की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत के मामले में यही बात सामने आ रही है कि उसने रात को आम खाया था और उसके बाद उसकी मौत हो गई. इस मामले में ससुर का बयान भी सामने आया. उन्होंने कहा कि आम जहरीले थे संभवतः इससे बहू की मौत हुई है. इधर मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही है.

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में रहने वाली अर्चना अलेरिया नाम की महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई. महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. महिला के ससुर बंसीलाल अटेरिया ने बताया कि उनकी बहू अर्चना ने दोपहर में भोजन किया और उसके बाद आम खाए थे. शाम 5 बजे से उसका सिरदर्द होने लगा और चक्कर आने लगे. उसके बाद उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

इधर इस मामले में जब लोगों और पुलिस ने ससुराल पक्ष से जानकारी लेना चाही तो अर्चना अलेरिया के ससुर बंसीलाल अलेरिया बोले कि आजकल फलों को जहरीले केमिकल से पकाया जाता है. जिस दिन ये घटना हुई उसी दिन हमारे मोहल्ले में कुछ मामले और भी सामने आए थे इसलिए लग रहा है संभवतः जहरीला आम खाने के बाद बहू की तबीयत बिगड़ी है.

इधर राजेंद्र नगर थाना के सहायक उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह चौहान ने बताया 23 साल की अर्चना अटेरिया ने 8 जुलाई को आम खाए थे. उसके बाद 10 जुलाई को उसकी मौत हो गई. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. हालांकि पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है.