
भिंड जिले की रौन जनपद पंचायत मैं रोजगार सहायक महीनों से अटैच है उसके बावजूद भी कई ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायक पदों से विहीन लेकिन जनपद पंचायत अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ होते हुए भी उनको ही अतिरिक्त दूसरी ग्राम पंचायतों का भी प्रभार दे दिया गया है जबकि रौन जनपद में कई रोजगार सहायक अटैच होकर खाली बैठे हुए हैं। जब इसके बारे जानकारी जनपद अध्यक्ष से ली गई तब उन्होंने बताया है कि यह सरासर नियम के विरुद्ध अगर किसी रोजगार सहायक को किसी और पंचायत में करना ही था तो एक गांव से दूसरे गांव की नजदीक वाली ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक को कर देना चाहिए था न की 20 से 25 किलोमीटर दूर की ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों को अतिरिक्त प्रभार दिया जाएं। इसमें यह साफ तौर से स्पष्ट होता दिख दे रहा है कि कहीं-न-कहीं से लिंक या सांठगांठ के जरिए रोजगार सहायक अतिरिक्त प्रभार लेकर आ जाते हैं जबकि हमारी जनपद में कई रोजगार सहायक अटैच है वह खाली बैठे हुए हैं उनको मिलनी चाहिए थी लेकिन उनको न देते हुए सांठगांठ करने वाले सहायकों को अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं यह सरासर जिला प्रशासन की नजर अंदाजा जी के चलते ऐसा हो रहा है आज हमने इसी बात को लेकर जनपद में मीटिंग रखी गई उस मीटिंग में ठहराव भी डाला गया है आज हमारे अधिकारी ना होने के कारण इस ठहराव को उनके आने के बाद ठहराव को जिला प्रशासन के लिए भेजा जाएगा और उनको अवगत कराया जाएगा की खाली पड़ी ग्राम पंचायतों में अटैच किए हुए रोजगार सहायकों को पदस्थ किया जाए जिससे ग्राम पंचायतों में सुचारू रूप से कार्य चल सके।
यह सभी जानकारी । _हरनाम सिंह गुर्जर जनपद अध्यक्ष रौन_
_गोपाल सिंह राजावत विधायक प्रतिनिधि लहार_ । इन सभी के द्वारा बताई गई है

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*