Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ऊमरी पुलिस द्वारा 07 पेटी देशी शराब सहित एक XCENT कार जप्त कर दो आरोपी को किया गिरफ्तार । जप्त मसरूका की कीमत 7,30,000 रुपये ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड श्री मनीष खत्री, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय कमलेश खरपूसे के निर्देशन में तथा श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय भिण्ड अरविन्द शाह के मार्ग दर्शन में अवैध शराब विक्रय व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऊमरी व उनकी टीम द्वारा 30000 रुपये कीमत की 07 पेटी देशी शराब व एक XCENT कार जप्त कर दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।

दिनांक 17/07/2023 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की XCENT कार जिसका नम्बर MP04 KG 1891 है जो सिकहाटा होते हुए मेंहदा तरफ जायेगें कार में शराब की पेटियां भरी हुई है। मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल सिकहाटा पुलिया पर चैकिंग पोइंट लगाकर चैकिंग की गई तो सिकहाटा नहर की पुलिया होते हुए सफेद रंग की XCENT कार आती हुई दिखी जिसका चालक पुलिस को देखकर वाहन को बैक कर कार को भगाने की कोशिश करने लगा उक्त कार को फोर्स की मदद से घेराबंदी की गई उक्त कार में बैठे दो व्यक्तियों को पकड़ा। उक्त वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 07 पेटी देशी मदिरा प्लेन की मिली। कार में बैठे दोनो व्यक्तियों से उक्त शराब के संबंध में लायसेंस चाहा गया जिनके द्वारा कोई वैध लायसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया । आरोपीगणों का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उक्त शराब व वाहन को मौके पर जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणों के विरुद्ध थाना ऊमरी पर अपराध क्र. 180/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तार शुदा आरोपीगणों से शराब लाने व ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है । आरोपियों के विरुद्ध थाना मिहोना तथा थाना रौन में अवैध शराब परिवहन तथा मारपीट के अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है। जप्त मसरूका का विवरण:-

1- 01 XCENT कार क्र. MP04 KG 1891 कीमती 07 लाख रुपये 2-07 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 30000 रुपये

आरोपियों के नाम
१. कुलदीप ओझा पुत्र रामजीलाल ओझा उम्र 26 वर्ष निवासी मेंहदा थाना रोन जिला भिंड
२. अंकित शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी ग्राम बिरखड़ी थाना रौन जिला भिंड

इनकी रही

सराहनीय भूमिका:-उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, सउनि रघुराज

सिंह तोमर, सउनि बृजेश सिंह कुशवाह थाना बरोही, प्र.आर. आशीष तिवारी, मनोज सिंह राजावत, राजवीर यादव, आरक्षक संतोष जाट, राहुल तोमर, परशुराम रावत, आलेश यादव, यशवेन्द्र पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754