*खेड़ापति हनुमान मंदिर पर हो रही शिवमहापुराण की कथा मैं डूबे श्रद्धाल

*
*मेहगांव -* मेहगांव नगर के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मन्दिर पर चल रही 21 दिवसीय शिवमहापुराण की कथा में आज भगवान शिव की स्तुति के साथ छंटवे दिवस की कथा हुई। कथा श्रवण कराते हुए आचार्य पं जगमोहन त्रिपाठी जी ने भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप का वर्णन किया गया। सबसे पहले ब्रह्मा जी की घोर तपस्या के कारण प्रसन्न होकर महादेव ने अपने अर्धनारीश्वर स्वरूप में उन्हें दर्शन दिये। जिसके बाद ब्रह्मा जी उस स्वरूप को उमापति महादेव नाम दिया। ब्रह्मा जी ने श्रष्टि को बढ़ाने के लिये महादेव की आराधना का नारी स्वरूप का वरदान मांगा था। भगवान शिव को ही शिव और शक्ति कहा गया है उनके अंदर दोनों स्वरूप के दर्शन हो जाते है। आज की कथा में अन्नकूट भगवान की कथा भी हुई जिसे सभी भक्त और श्रोताओं ने आनंद विभोर और भक्ति भाव से सुना।
कथा के आयोजक संत श्री श्री 1008 श्री शान्तिदास महाराज ने बताया कि श्रावण मास में शिवमहापुराण की कथा का बड़ा महत्व है जिसे मानव कल्याण के लिये सभी को भक्ति भाव के साथ जरूर सुनना चाहिए।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया