पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी। जिले के कुठला थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ एक हवलदार का शव पुलिस क्र्वाटर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मर्ग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि उमरियापान थाना क्षेत्र में बने पुलिस क्र्वाटर में रहने वाले सत्येन्द्र शुक्ला कुठला थाने में प्रधान आरक्षक के पद पदस्थ थे। शनिवार को उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को माधवनगर क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां भेजा था। जिसके बाद वो कुठला थाने में ड्यूटी करने चले गए। ड्यूटी के बाद सत्येन्द्र शुक्ला उमरियापान स्थित अपने क़्वार्टर चले गए। रविवार को जब उनका परिवार माधवनगर से उमारियापान पहुंचा तो घर के अंदर दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की से उनका शव लटका हुआ मिला।

More Stories
कटनी में 28 फरवरी को निकलेगी भव्य प्रथम निशान यात्रा, गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष
नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त सुश्री परिहार कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को जारी होगा नोटिस रोजाना प्रातः कालीन स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दें रहीं निगमायुक्त
कटनी नगर निगम की सख्त कार्रवाई: गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर चालान, 4400 रुपये राजस्व वसूला