

विगत 20 दिन पूर्व भारी बारिश में भमोडी जाटा छापर से चंदामेटा पहुंच मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई इससे ग्राम वासियों को आवा गवन एवं बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है न्यूटन जाटा छापर बायपास मार्ग में भी नगरपालिका चांदामेटा द्वारा सीसी रोड का निर्माण चल रहा है इन सभी कारण से ग्राम वासियों को 10 किलोमीटर का लंबा फेरा लगाकर चंदामेटा परासिया पहुंचना पड़ रहा है विधायक परासिया सोहन बालवीर एवं जनपद उपाध्यक्ष जमील खान ने पेंच एरिया के महाप्रबंधक निर्मल कुमार से पुलिया क्षतिग्रस्त होने से हो रही कठिनाइयों के बारे में पूरी जानकारी दी महाप्रबंधक महोदय ने शीघ्र इस पुलिया का निर्माण कार्य करने का आश्वासन दिया जिससे ग्राम वासियों ने महाप्रबंधक महोदय का धन्यवाद प्रेषित किया है जनपद उपाध्यक्ष जमील खान ने वे कोली अधिकारियों के साथ आज निरीक्षण किया न्यूटन बायपास मार्ग का कार्य पूर्ण होने पर है लगभग 4 से 5 दिनों में यह मार्ग आरंभ हो जाएगा क्योंकि इसी मार्ग से मोहर्रम में न्यूटन कर्बला मैदान श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण जाते हैं शीघ्र बायपास मार्ग आरंभ होने से लोगों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन