



लोकेशन- गुनौर
रिपोर्टर – शरद पटैरिया
कांवड़ यात्रियों का गुनौर के युवा समाजसेवियों ने किया भव्य स्वागत
गुनौर : वर्तमान समय में भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों एवं प्राचीन स्थलों में भगवान शिव के भक्तों द्वारा सावन माह के उपलक्ष्य में काॅवर यात्रा निकाली जा रही है ,जहां पर शिवभक्तों ने गंगाजल को लेकर तीर्थ स्थलों में पहुंच कर अभिषेक किया जा रहा है। इसी तरह विदिशा जिले के भक्त इलाहाबाद से करीब 1 सैकड़ा शिव भक्तों द्वारा गंगाजल लेकर भगवान शिव का पूजन अर्चन कर गुनौर होते हुए विदिशा पहुंचेंगे
जहां पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन करेंगे ,और इलाहाबाद से लाया गया गंगाजल भगवान शिव को अर्पित किया जायेगा । काॅवर यात्रा का गुनौर नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र अवधिया एवं अंगद प्रसाद प्रजापति सहित युवा समाजसेवियों ने शिव भक्तों पर द्वारा फूल माला एवं पूजन अर्चन के साथ स्वागत किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है