Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर



मनावर,26 जुलाई
स्थानीय शासकीय महाविद्यालय मनावर में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाते हुए वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया।एनसीसी प्रभारी प्रो. कैप्टन एम. एस. अजनार ने बताया कि कारगिल घाटी में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने में हमारे जवानों से अदम्य साहस का परिचय दिया तथा 26 जुलाई को कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहराया है।
इसके पूर्व प्राचार्य डॉ. आर. सी. पाण्टेल ने शहीदों के चित्र के समक्ष कैंडल जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेना के जवानों की मुस्तैदी के कारण हम अपने घरों में सुरक्षित हैं,हमारे जवान शून्य डिग्री से नीचे की ठंड में भी सीमा की रखवाली करते हैं।आज शौर्य और पराक्रम के साथ साथ श्रद्धांजलि का भी दिन है।
प्रो सतीश सोलंकी ने
प्रेरणादायी कविता के माध्यम से युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि हमें हर समय देश की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए।
इसके पश्चात शहीदों की स्मृति में एनएसएस प्रभारी प्रो नीरज चौहान के संयोजन में पौधरोपण किया गया।
समापन में एन .सी. सी. कैडेट्स ने शहीदों को सलामी दी।*