
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
कटनी। सर्पदंश से हुई एक बालक की मौत के प्रकरण में कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के निर्देश पर मृतक के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
तत्सम्बंध में 27 जून की सुबह ग्राम सुड्डी तहसील बड़वारा में अपने नानी के घर एक विवाह समारोह में शामिल होने अपनी मां संगीता पति सोनू विश्वकर्मा के साथ आए एक बालक शिवांशु पिता सोनू विश्वकर्मा निवासी ग्राम बिचुआ तहसील कटनी की घर में खेलने के दौरान सर्प दंश से मौत हो गई थी। उक्त प्रकरण के कलेक्टर श्री प्रसाद के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत करने तहसीलदार बडवारा को निर्देशित किया था। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर तहसीलदार द्वारा विधिवत न्यायालय के राजस्व प्रकरण प्रतिवेदन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी को प्रेषित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी के आदेश पर विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

More Stories
कटनी में 28 फरवरी को निकलेगी भव्य प्रथम निशान यात्रा, गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष
नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त सुश्री परिहार कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को जारी होगा नोटिस रोजाना प्रातः कालीन स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दें रहीं निगमायुक्त
कटनी नगर निगम की सख्त कार्रवाई: गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर चालान, 4400 रुपये राजस्व वसूला