

लोकेशन सागर
दिनांक 31/07/23
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर
वर्ल्ड यूनिवसिटी गेम्स में भारत की ओर ओर चीन के चेंगदू में चल रहे गेम्स में छावनी क्षेत्र वार्ड क-6 केंट सागर की निवासी यामिनी मौर्य 57 किलो ग्राम वर्ग ने जूडो खेल में कास्य पदक जीत कर भारत देश का नाम रोशन किया है। ऐसा प्रदर्शन करने वाली भारत की जूड़ो खेल में पहली महिला खिलाड़ी बनी।
कुमारी यामिनी मौर्य को विशेष उपलब्धी मिलने पर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजबहादुर सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, मध्यप्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष जगजीत सिंह संधू तथा टेक्निकल चेयरमेन कुरुशदीन शाह, सचिव नरेश टटवाड़े जिला खेल अधिकारी प्रदीप आबिदा, बण्डा के पूर्व विधायक एवं जिला जूड़ो संघ के अध्यक्ष हरवंश सिंह राठौर, आई.आई. इंस्टीट्यूट के भारत के जूडो कोच जीवन शर्मा तथा कोच दीपक कुमार प्रभुदयाल कुशवाहा, रविकांत रजक, कुमारी यामिनी मौर्य की मां मिथलेश मौर्य एवं पिता हरिओम मौर्य सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप