पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


*ब्रेकिंग*
*बारिश के मद्देनजर जिले की सभी शालाओं में 4 अगस्त को अवकाश घोषित.*
*कलेक्टर श्री प्रसाद ने जारी किया आदेश.*
कटनी, 03 अगस्त, 2023।
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने जिले में पिछले चौबीस घण्टे से लगातार हो रही बारिश और आगामी 24 घण्टे में बारिश के संभावनाओं को देखते हुये आदेश जारी कर शुक्रवार 4 अगस्त को जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में कक्षा एक से बारहवीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये अवकाश घोषित किया है ।
छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुये जारी इस आदेश में कलेक्टर श्री प्रसाद ने शाला प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को अवकाश के कारण बाधित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पूर्ति अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त कालखंड लगाकर करने के निर्देश दिये हैं।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद