Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रितेश घोड़ावत रिपोर्टर
थाना कल्याणपुरा पुलिस व्दारा चंद घंटो मे हत्या का आरोपी को किया गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री अगम जैन साहब, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन, मे अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के मार्गदशन पर थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिह भुरिया व टीम व्दारा चंद घंटो आरोपी को किया गिरफ्तार

इसी अनुक्रम मे दिनांक 11.08.2023 को ग्राम कल्याणपुरा भमरदा मे बहु व्दारा खिचडी बनाई जिस पर जेठ ने बोला कि दिन भर काम करता हुँ रोटी क्यो नही बनाई इस बात को लेकर बहु व जेठ मे कहा सुनी हो गई थी । जिससे नाराज जेठ व्दारा रात मे सभी के सोने के बाद अपनी बहु मकनाबाई परमार को करीबन 11.00 बजे घर मे कुल्हाडी से सिर पर निर्मम तरीके से मारा जिससे बहु कि मृत्यु हो गई । जिस पर थाना कल्याणपुरा पर अप.क्र. 412/2023 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया । हत्या से ग्राम भमरदा मे सनसनी फेल गई । थाना प्रभारी निरी. निर्भयसिह भूरिया व्दारा तत्काल एक टीम बना कर आरोपी कि तलाश मे रवाना कि गई, टीम व्दारा आरोपी मानसिह पिता वीरसिह परमार को ग्राम भमरदा से गिरफ्तार किया जिसे न्यायालय झाबुआ पैश किया गया ।

आरोपीः- मानसिह पिता वीरसिह उम्र 40 साल निवासी भमरदा (कल्याणपुरा)
जप्त सामग्रीः- एक कुल्हाडी

सराहनीय योगदानः- निरी. निर्भयसिह भुरिया, उनि. गुलाबसिह वर्मा, सउनि. ज्ञानबहादुरसिह, सउनि. राजेन्द्र राजपुत, प्रआर. 69 राजकुमार, प्रआर.138 नरवेसिह, प्रआर. 304 सेवरसिह, आर. 147 रविन्द्र, आर. 336 राहुल, आर. 516 चंद्रभान आर. सुनिल