पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*भारत निर्माण कोचिंग पहुंचे सिद्धार्थ गौतम*
कटनी। स्थानीय केसीएस कन्या विद्यालय परिसर में जिला प्रशासन के माध्यम से जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर रही निशुल्क भारत निर्माण कोचिंग में लगातार विशेषज्ञों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को मिल रहा है। इसी क्रम में आज शनिवार को जबलपुर की प्रसिद्ध गौतम आईएएस अकादमी के संचालक सिद्धार्थ गौतम कोचिंग पहुंचे। जहां उन्होंने यहां अध्यनरत विद्यार्थियों की विशेष कक्षा लेते हुए उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सफलता संबंधी मूल मंत्र दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल विषयों की तैयारी कैसे की जाए और उन्हें कैसे याद किया जाए। साथ ही उन्होंने इन परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की विशेष पहल पर पुनः प्रारंभ हुई इस निशुल्क भारत निर्माण कोचिंग में करीब 100 विद्यार्थी रोजाना सोमवार से शनिवार शाम 5 बजे से 7 बजे तक दो कक्षाओं के माध्यम से अपनी तैयारी कर रहे हैं।

More Stories
कटनी में 28 फरवरी को निकलेगी भव्य प्रथम निशान यात्रा, गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष
नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त सुश्री परिहार कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को जारी होगा नोटिस रोजाना प्रातः कालीन स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दें रहीं निगमायुक्त
कटनी नगर निगम की सख्त कार्रवाई: गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर चालान, 4400 रुपये राजस्व वसूला