Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महेंद्र चौहान रिपोर्टर

पारा नगर में दो दिनों में लगातार दो घटनाए घट चुकी है जिसमे पहली घटना पारा राजगढ़ रोड़ की वही दूसरी घटना पारा झाबुआ रोड की है,जो कि पारा नगर से लगभग 2 किलोमीटर दूर छापरी माल के पास शाम के लगभग 7.45बजे स्प्लेंडर गाड़ी पर सवार उन्ही तीन अज्ञात बदमाशों ने एक स्कूटी सवार को आज फिर लूट लिया जिन्होंने अगले दिन मोटरसाइकल सवार को लुटा था। दिनांक 12अगस्त को उद्यांकी विभाग झाबुआ में कार्यरत रक सिंह वास्केल उम्र 40 वर्ष अपने गृह निवास पलसाड़ी से मिलकर पारा होकर झाबुआ जा रहे थे। तभी अचानक एक मोटरसाइकिल ,(स्प्लेंडर) पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने अचानक रक सिंह वास्केल को ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाकर धारदार हथियार से वार करते हुए दाहिने हाथ पर चोट पहुंचाई गई।उसके बाद उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली,जेब में रखे नगदी लगभग ₹20000, एक मोबाइल छीन कर भागते समय एक बार उनके पैर के ऊपर और वार करते हुए तीनो बदमाश अपनी मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) से पारा की ओर भाग निकले इस घटना की जानकारी रक सिंह वास्केल के द्वारा अपने पास रखे एक और अन्य मोबाइल से अपने मित्र व जिला पंचायत सदस्य पति एवं अनुसूचित जनजाति जिला महामंत्री वालसिंह मसानिया जी को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी।जिसके बाद वालसिंह मसानिया जी द्वारा पुलिस चौकी पारा को सूचित करते हुए रक सिंह वास्केल के पास घटना स्थल पर पहुंचे। वहा से रक सिंह वास्केल जी को पारा चौकी पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए लाया गया। जहा पर ऊपरी अधिकारीयो से चौकी प्रभारी नरेंद्र राठौर का तबादला करने की बात कहते नजर आए। रक सिंह वास्केल को पारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा पर लाया गया जहां पर डॉक्टर डुडवे द्वारा इलाज किया गया।पारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा के डॉ के एस डुडवे ने इलाज के दौरान बताया कि दाहिने हाथ में चोट आई है साथ ही दूसरी चोट के बारे में बताया की रेनकोट और पेंट होने के कारण पैर पर किए गए वार से गंभीर चोट नहीं आई है। नवीन झाबुआ थाना प्रभारी तूर सिंह डावर तुरंत पारा घटना वाले स्थान पर पहुंचे थे। जिन्होंने अपने ट्रांसफर की बात कहते हुए एरिया की जानकारी एकत्रित कर सख्त कार्यवाही करने की बात कही।किंतु अब सवाल पारा पुलिस पर उठने लगे हे कि लगातार हो रही घटनाओं को पारा पुलिस की और से कोई अंकुश क्यों नही लगाया जा रहा है। और चोर लुटेरों की धर पकड़ क्यों नहीं दिखाई दे रही है।क्या वास्तव में पारा पुलिस की उदारता के पीछे कोई और ही मतलब छुपा है।