Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पेंशनर्स एसोसिएसन खिलचीपुर ने मुख्यमंत्री के नाम सोपा तहसीलदार को ज्ञापन,,,

बुधवार को तहसील कार्यालय पहुँच कर प्रांतीय आहवान पर पेंशनर्स एसोसिएसन खिलचीपुर ने पेंशनर्स की लंबित मांगो के निराकरण के लिये नायब तहसीलदार रमाकांत चौकसे को ज्ञापन सौंपा और बताया कि प्रदेश के 4.50 लाख पेंशनर्स परिवार वर्तमान में आर्थिक विपरीत परिस्थितियो एवं कठिनाई से जीवन यापन कर रहे है जिसका प्रमुख कारण पेंशनर्स की लंबित आर्थिक मांगो का निराकरण नही किया जाता है पेंशनर्स को पारिवारिक जवाबदारी के साथ वृद्वावस्था एवं रूगण्अवस्था, दवाइया परीक्षण, चिकित्सा हेतु धन की आवश्यकता होती है। इस संबंध में लगातार मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री म.प्र.शासन से अनुनय विनय ज्ञापन धरना आदि माध्यमों से निराकरण किये जाने का पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र.खिलचीपुर ने पूर्व में भी अनुरोध किया था जिसमे म.प्र. शासन राज्य पेंशनर्स की न्यायोचित मांगो के प्रति उदासीन एवं संवादहीन होने के कारण पेंशनर्स में घोर असंतोष व्याप्त है। मार्च 2020 से अभी तक कोरोना महामारी के दौरान हजारों पेंशनर्स साथियो की कोरोना से मृत्यु हुई है। उपचार के दौरान प्रत्येक पेंशनर्स का 5-10 लाख का बीमारी में व्यय हुआ है। पेंशनर्स इस समय अत्यधिक संकट में है जिसमें संघ द्वारा मांग रखी गयी की ऐसी विकट स्थिति में म.प्र. शासन का प्रदेश के राज्य पेंशनर्स के आर्थिक स्वत्वों, देय मंहगाई राहत एवं एरियर्स भुगतान आदेश जल्द से जल्द जारी किये जाने हेतु संघ ने ज्ञापन सौपा है
इस मौके पर पेंशनर्स संघ खिलचीपुर अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुरगेला,रमेशचंद्र सोनी,फूलचंद योगी,बी एल साहू,गोपाल दास वर्मा ,राजमंगल सिंह,इम्तियाल अली,इंदिरा देवी बेस,शफीक खान,डूंगर सिंह कुशवाह,भवरलाल मालवीय सहित पेंशनर्स उपस्तिथ रहे।

खिलचीपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!