प्रभारी मंत्री प्रदुम्म सिंह तोमर का 18 एवं 19 जुलाई को गुना आगमन
गुना। मध्यप्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री एवं गुना अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रदुम्म सिंह तोमर जी का दो दिवसीय गुना आगमन। भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने मीडिया के माध्यम से बताया कि प्रभारी मंत्री श्री तोमर जी 18 जुलाई को अशोकनगर से चलकर सायं 4 बजे गुना आगमन होगा। उनके आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मंत्री जी की भव्य अगवानी गुना जिले की सीमा सिंध नदी पहुँच भव्य अगबानी के साथ स्वागत करेंगे। तत्पश्चात वही से जगह जगह स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए मंत्री जी स्थानीय सर्किट हाउस गुना आगमन एवं रात्री विश्राम रहेगा। उसके अगले दिवस 19 जुलाई सोमवार को प्रशासनिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट





More Stories
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
आपरेशन ट्रेप-02 के तहत वनमंडल धार में लगातार कार्यवाही में ट्रेक्टर व आयसर जप्ती की गई
स्वास्थ्य जागरूकता हेतु अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ की योजना को लेकर धार जिले के समाज जनों मे उत्साह व्याप्त।*