Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी – आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए जिले में मतदाता जागरूकता के संबंध में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, स्वीप गतिविधियों के इसी क्रम में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं स्वीप आईकॉन आशुतोष मानके ने भी मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने सभी से अपील की है।

छात्र आशुतोष मानके ने अपनी अपील में नागरिकों से आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करनें का आग्रह करते हुए कहा है कि आपका मत हम सभी के लिए बहुमूल्य है। आशुतोष ने अपील में कहा कि यदि आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गई है और अभी तक आपनें अपना नाम मतदाता सूची मे नहीं जुडवाया है तो ऑफलाईन तौर पर अपने बी.एल.ओ से संपर्क करके अथवा घर बैठे ही अपना नाम मतदाता सूची में ई.सी.आई के आफिशियल मोबाईल एप वोटर्स हेल्पलाईन जो कि प्लेस्टोर पर उपलब्ध में उसके माध्यम से भी अपना नाम मतदाता सूची में जुडवा सकते है। आशुतोष ने नागरिकों से 11 सितंबर के पूर्व अपना नाम मतदता सूची में जुडवाकर अपनें कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करनें की भी अपील की है।