
बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर
चौरई। शनिवार को युवक कांग्रेस प्रभारी आनंद पटेल के नेतृत्व में विधायक चौधरी सुजीत सिंह, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य यहाके, विधानसभा , लेखराम पटेल, तीरथ ठाकुर, इंद्रपाल पटेल,पृथ्विराज , प्रमेंद्र बंटी साहू, धीरज खंडेलवाल, बसंत पटेल, सुशील सक्सेना, अमित चौरसिया, कुलदीप सेंगर, की उपस्थिति में युवक कांग्रेस ने ताली थाली बजाकर किया जंगी प्रदर्शन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया।
इस अवसर पर विधायक चौधरी सुजीत चौधरी ने संबोधन में भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से उपस्थित जनों को अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार आज किसी से छिपे नहीं चाहे वह व्यापम घोटाला हो, पटवारी भर्ती या अन्य कोई भर्ती हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया जा रहा है इसके अलावा समाज का हर वर्ग परेशान है किसान परेशान है। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनाने हेतू आम जनता तक पहुँचकर कांग्रेस व कमलनाथ की रीति नीति व वर्तमान भाजपा सरकार की विफलता को बतलाने की बात कही।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच