Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


UP के अमरोहा में एक कैदी पुलिस की गाड़ी से कूदकर भाग गया. रातभर पुलिसकर्मी उसकी तलाश में खाक छानते रहे. हालांकि, अगले दिन पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है. पकड़े जाने के बाद कैदी ने अपने भागने की जो वजह बताई उसे सुनकर पुलिसवाले हैरान रह गए. उसकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में वाजिद ने बताया कि साल भर पहले मुरादाबाद जेल में रहते हुए उसकी दोस्ती रिजवान नाम के अपराधी से हो गई थी. जेल में वाजिद की पत्नी अक्सर उससे मिलने आया करती थी. वाजिद ने अपनी पत्नी को रिजवान से भी मिलवा दिया. इसके बाद रिजवान और वाजिद की पत्नी करीब आ गए. जब रिजवान जेल से छूटा तो वाजिद की पत्नी को लेकर गायब हो गया. इधर, जब वाजिद को इस बात की खबर लगी तो वो भड़क उठा.
लेकिन जेल में रहने के कारण वो कुछ नहीं कर सका. ऐसे में बीते सोमवार को जब उसे पेशी पर लाया जा रहा था वो पुलिस वैन से कूद कर भाग गया. वाजिद अपनी पत्नी और उसके प्रेमी रिजवान को खोजकर सबक सिखाना चाहता था.