
पटना स्टेशन पर एक कुली ऐसा है, जिसके साथ दो-दो
हथियार लिए पुलिसकर्मी बॉडीगार्ड हमेशा रहते हैं. धर्मा कुली अपने माथे पर आपका सामान लेकर चलेगा तो उसके पीछे हथियार से लैस बॉडीगार्डड रहेंगे. दरअसल, 27 अक्टूबर 2013 में पटना के गांधी मैदान में तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बम विस्फोट हुए थे, लेकिन विस्फोट से कुछ देर पहले पहला बम सुबह करीब 9.30 बजे पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर फटा था. मौके पर मौजूद धर्मा ने एक भागते आतंकी इम्तियाज को दबोच लिया था. धर्मा केस में चश्मदीद गवाह बना था और नौ आतंकी गिरफ्तार किए गए. धर्मा को बराबर आतंकियों से धमकी भी मिली.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*