बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कन्हरगांव में समिति द्वारा कई वर्षों से कन्हरगांव में विशाल जिला स्तरीय इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहे हैं दंगल समिति के अध्यक्ष सुभाष टांडेकर ने जानकारी देते बताया कन्हरगांव में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भाद्रपद शुक्ल एकादशी के पावन पर्व में जिला स्तरीय विशाल इनामी कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर दिन मंगलवार को होने जा रहा है जिसमें अपने छिंदवाड़ा जिले सहित अन्य कई जिलों के पहलवान भाग लेंगे सभी पहलवानों की जोड़ी के अनुरूप उचित ईनाम समिति द्वारा निर्धारित किया जायेगा कन्हरगांव आयोजन समिति ने सभी कुस्ती दंगल प्रेमी बंधुओ से आग्रह किया है अधिक से अधिक संख्या में पहलवान इस विशाल इनामी दंगल में पहुंचकर अपने दांव पेंच लगाया सभी पहलवान ध्यान दें समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान होता है किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर समिति की कोई जिम्मेदारी नहीं होती नशे की हालत में अथवा किसी प्रकार की विवादित स्थिति में पहलवान को दंगल से बाहर कर दिया जाएगा यह समिति का निर्णय अंतिम बार सर्वमान्य होगा। इस दिन बड़ी संख्या में पहलवान सहित दर्शक लोग उपस्थित रहते हैं।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन