राहुल राठोड़ रिपोर्टर




*श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर बस स्टैंड पर भंडारे का आयोजन*
*नदी -तालाबों पर गणेश प्रतिमाएं विसर्जित की*
राजोद- अंनत चतुर्दशी पर मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगी रही।नगर के श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर बस स्टैंड राजोद पर मंदिर को साज-सज्जा कर सुबह से ही गणेश जी महाराज का अभिषेक पुजन अर्चन कर आकृषक श्रंगार किया गया पुर्णा आहुति के पश्चात महाआरती कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आथमनावास स्थित श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर पर महाआरती का आयोजन हुआ। वहीं रानीखेडी गणेश उत्सव समिति का द्वारा गणेश जी को दी विदाई। सदर बाजार गणेश उत्सव समिति द्वारा अंतिम दिन गणेश पांडाल में सामाजिक समरसता भाव से भारत माता कि आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया।सदर बाजार में प्रतिदिन बच्चों को गेम खिलाकर समिति द्वारा उनका उत्साह वर्धन कर विशेष उपहार दिए। नगर सहित आस पास श्रेत्र में भी गणेश विसर्जन कर झांकियां निकाली गई।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप