Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत





कांग्रेस और भाजपा के लिए चुनौती बने मनावर और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग में काम आने वाले जयस के लालसिंह बर्मन।

मनावर,निप्र, चुनावी चर्चा में यूं तो कई उम्मीदवार नई नवेली दुल्हन की तरह विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं जो अपनी जोर आजमाईश टिकट के लिए कर रहे हैं साथ में पैरों में घुंघरू भी बांद बैठे हैं लेकिन धरातल पर शून्य माने जाते हैं पिछले 5 सालों में मनावर विधानसभा में जहां के आसपास ग्रामीण की जनता के लिए जो कार्य लालसिंह बर्मन द्वारा किए गए हैं जैसे जिस गांव में आज तक बिजली ना पहुंची हो उसके लिए धरने पर बैठ प्रशासन को उस गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए मजबूर किया कई गरीब आदिवासियों को उनके हक जमीन और पट्टे दिलवाएं जल जमीन और बिजली जैसी सुविधाओं के लिए लड़े आज लाल सिंह बर्मन हर ग्रामीण की जुबान पर है 15 से 20 गांवो वहां के स्थानीय लोगों ने अपने विधानसभा उम्मीदवार के तौर पर लाल सिंह बर्मन का नाम लिखवा चुके हैं जैसे-जैसे यह खबर फैल रही है हर गांव में वहां के निवासी उनके नाम से अपने घरों की दीवारों पर लाल सिंह बर्मन का नाम लिखवा रहे हैं और अभी हाल ही में कल 30 तारीख को मानवर धार रोड मंडी प्रांगण में मनावर जयस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन लालसिंह बर्मन के नेतृत्व में रखा गया जहां पर लालसिंह बर्मन ने कहा के कोंग्रेस का यह विधायक हमारी जयस की देन है परंतु डॉ, हीरा अलावा हमारा नही हुआ मनावर विधानसभा चुनाव में जयस द्वारा जो वादे किए गए थे चाहे वह अल्ट्राटेक की जमीन के हो या अन्य बहुत से वादे वादों पर आज तक डॉक्टर हीरा अलावा ने कोई कार्य नहीं किया इन पांच सालों में उसमें हमेशा अपने गाड़ी के शीशे चढ़ा के रखें और अब जब चुनाव आया तो हम लोगों की फिर से याद आई लेकिन इस बार हम दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे वही लाल सिंह बर्मन और सभी जयस के साथियों द्वारा शपथ ग्रहण करी गई के हम आने वाले विधानसभा में डॉक्टर हीरा अलावा को चाहे किसी भी दल से खड़ा हो गांवो में नहीं घुसने देंगे व इस बार जो पिछले 20 सालों से मनावर विधानसभा कुक्षी गिरवी रखी है उसे छुड़ाएंगे और जयस का स्थानीय उम्मीदवार लाकर क्षेत्र में विकास करेंगे।