Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


जयपुर चाकसू तहसील स्थित भगवान देवनारायण मंदिर प्रांगण में इंटरनेशनल गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर एवं महासभा के पदाधिकारी द्वारा समाज के युवाओं के साथ समाज से जुड़ी समस्याओं एवं अहम मुद्दों पर चर्चा का आयोजन किया गया. चर्चा में गुर्जर छात्रावास एवं आसपास के युवाओं द्वारा उत्साह पूर्वक अपने विचार रखें . दयाराम बदली के नेतृत्व में करनाल गुर्जर का माला पहनकर स्वागत किया गया.
कर्नल गुर्जर ने अपने विचार रखते हुए गुर्जर समाज से जुड़ी हुई गुर्जर आरक्षण से जुड़े बलिदानों की वर्षों से अटकी न्यायिक जांच तथा अजमेर के नाग पहाड़ पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा कब्जा एवं समाज में उचित शिक्षा के लिए जोधपुरिया और सवाई भोज में सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की मांग जैसे विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. कर्नल ने कोरोना काल के दौरान श्री डूंगरगढ़ मैं भगवान देवनारायण जी के मंदिर को तोड़े जना एवं पुनः निर्माण तथा निवाई मोड़ से लेकर जोधपुरिया देव धाम तक फोरलेन सड़क बनाने में इंटरनेशनल गुर्जर महासभा द्वारा 4 वर्षों तक संघर्ष करते हुए सकारात्मक योगदान की प्रशंसा करते हुए राजस्थान सरकार का दोनों मुद्दों पर समाज की भावनाओं के तहत कार्य करने के लिए आभार जताया । कर्नल ने बताया कि समाज हर उस सरकार के साथ है जो गुर्जर समाज को शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी देने की घोषणा करे।
उन्होंने बताया कि किसी भी समाज की समस्याओं का निवारण हेतु राजनीतिक नेतृत्व में समाज की उचित स्थानीय नेतृत्व की भागीदारी बिना संभव नहीं हो सकता। चर्चा के दौरान कर्नल ने बताया कि जब तक राजनीतिक पार्टियों गुर्जर समाज के स्थानीय युवाओं को अपनी-अपनी पार्टी में भागीदारी नहीं देगी तब तक समाज उन्नति नहीं कर सकता और आने वाले समय में समाज को अपने से जुड़े हुए मुद्दों पर राजनीतिक पार्टियों को अपने-अपने मेनिफेस्टो में जोड़े जाने की चर्चा करते रहने पर जोर दिया. राजनीतिक पार्टियों द्वारा गुर्जर बाहुल्य इलाकों में प्रदेश के बाहर के लोगों को चुनाव में टिकट देकर स्थानीय युवाओं के अधिकारों का हनान बताने पर मौजूद युवाओं ने ताली बजाकर अभिनंदन करते हुए समाज को जागरूक करने का आवाहन किया.