
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय समीप आता जा रहा है मनावर विधानसभा 199 में स्थानीय उम्मीदवार का मुद्दा जोर पकड़ता जा रहा है मनावर और उमरबन विकासखंड से मिलकर बने मनावर विधानसभा के परिसीमन के बाद से अब तक उमरबन ब्लॉक को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है बात भाजपा की रंजना बघेल के करें या कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर जीते जयस संरक्षक हीरालाल अलावा कि इस विधानसभा सीट पर बाहरी प्रत्याशी (कुक्षी विधानसभा) को ही प्रतिनिधित्व मिलता आया है चुंकि वर्तमान में राधेश्याम मूवेल स्थानीय, दमदार और जिताऊ दावेदार कांग्रेस के पास मौजूद है फल स्वरुप क्षेत्र की जनता दमदारी से राधेश्याम मूवेल की उम्मीदवारी की मांग कर रही है वर्तमान विधायक हीरालाल अलावा की निष्कृत्यता और कार्यकलापों तथा 80 सीटों पर जयस के उम्मीदवार चुनाव लड़ाने की धमकी से क्षेत्र की जनता और निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ता नाखुश है फल स्वरुप क्षेत्र में कई बार स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर कांग्रेस जनों द्वारा वर्तमान विधायक का पुतला दहन भी किया जा चुका है क्षेत्र की लगभग 70 प्रतिशत जनता की मांग है कि यदि वर्तमान विधायक हीरालाल अलावा को थोपा गया तो मान्य नहीं किया जाएगा क्षेत्र के कांग्रेस जनों का यह भी कहना है कि यदि राधेश्याम मूवेल को कांग्रेस प्रत्याशी नहीं बनती है तो मजबूरन निर्दलीय तौर पर चुनाव लडाना पड़ेगा

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप