
सिक्किम में आए फ्लैश फ्लड की वजह से अब तक 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. 100 से ज्यादा लोग लापता है. इंसानों का इस बाढ़ में कहां ही पता चलेगा, जब बाढ़ की लहर तीन-चार मजिले ऊंची इमारत को भी बहा ले गई. कई इमारतों की दूसरी मंजिल तक कीचड़ जमा है. जो अब जमकर बर्फ बनता जा रहा है. बादल फटने की वजह से चुंगथांग में मौजूद साउथ ल्होनक लेक का लेवल बढ़ा. दबाव की वजह से झील की दीवार टूट गई. इतना पानी और कीचड़ बहकर नीचे आया कि कई शहर तबाह हो गए. चुंगथांग डैम टूटा… इसके बाद तो रास्ते में जो भी आया सब खत्म. लापता. तीस्ता बेसिन के कई गांव और कस्बे गायब हो गए हैं.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…