
आयकर विभाग की टीम की 150 ऑफिसर्स की टीम ने मयूर ग्रुप पर कई राज्यों में एकसाथ छापेमारी की. ये छापेमारी कानपुर समेत मुंबई, सूरत, दिल्ली और एमपी के 20 ठिकानों में की गई है. सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने पहले दिन की कार्रवाई में 3 करोड़ कैश और 3 करोड़ का सोना बरामद किया है. बताया जा रहा है कि आयकर विभाग टीम को मयूर ग्रुप के मालिक मनोज गुप्ता के कानपुर स्थित एमरल्ड सोसायटी के एक फ्लैट में खुफिया रूम भी मिला है. जिसमें कैश और सोने के सिक्के बरामद हुए हैं. मयूर ग्रुप वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करता है.
दरअसल, आयकर अधिकारी जब घर की एक-एक चीज को जांच रहे थे, तभी उन्हें एक कमरे में बड़ा सा शीशा दिखा. जब उसको हिलाया गया तो पता चला की वह एक स्लाइडर मिरर है. शीशा स्लाइड कर अधिकारी अंदर गए तो नजारा देख हैरान रह गए. वहां पर खुफिया
रूम था. जिसमें बड़ी मात्रा में कैश और अन्य कीमती चीज़ें रखी हुई थीं. हालांकि, आगे की करवाई और विस्तृत जांच के बाद चीज़ें और ज्यादा साफ हो पाएंगी.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…