
घट यात्रा के साथ प्रारंभ होगा 11 दिवसीय नवदेवता विधान… मुनि श्री के कैशलोच भी होंगे 14 को
फोटो मुनिश्री मार्दव सागर महाराज
श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर अरिहंत पुरम आष्टा में चातुर्मास हेतु विराजित मुनि श्री 108 मार्दव सागर जी महाराज के सानिध्य में 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक भव्य नवदेवता विधान आयोजित किया गया है। उक्त विधान का शुभारंभ घट यात्रा के साथ मुनि श्री के सानिध्य में किया जाएगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन अमलाह एवं प्रवक्ता अजय जैन (शिक्षक) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आष्टा नगर में प्रथम बार 11 दिवसीय नवदेवता विधान का आयोजन मुनिश्री मार्दव सागर महाराज के पावन सानिध्य में किया जा रहा है।उक्त आयोजन की शुरुआत 14 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे घट यात्रा के साथ होगी ।दोपहर में मुनि श्री 108 मार्दव सागर जी महाराज के केशलोंच होंगे। साथ ही विधान के विभिन्न पात्रों का चयन बोली के माध्यम से किया जाएगा । उक्त विधान के दौरान प्रतिदिन सुबह शांतिधारा, अभिषेक होगा ।तत्पश्चात मुनि श्री के संघस्थ ब्रह्मचारी श्री लखमीचंद जी, डॉ. राजेंद्र जी, संतोष जी, प्रशांत जी व विधानचार्य पंडित श्री वीरेंद्र कुमार जी शास्त्री गैरतगंज द्वारा विधान संपन्न करवाया जाएगा । सांध्यकालीन बैला में गुरुभक्ति, आरती, शास्त्र वाचन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।श्री चंद्रप्रभ मंदिर समिति अरिहंत पुरम के अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, महामंत्री आशीष जैन ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओ से आग्रह किया है कि समस्त आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ ले ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है