Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रिपोर्टर राजू देवड़ा जिला रिपोर्टर बालीपुर धाम

प्रदेश में आगामी 2023 विधानसभा चु नाव में मतदाता एवं निर्वाचक सहभागिता स्वीप कार्यक्रम के तहत
हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। आज मंगलवार की शाम धार कलेक्टर प्रियांक मिश्रा तथा धार जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा थाना परिसर के बाहर लेगे बोर्ड पर मतदान जागरुकता के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। विधानसभा चुनाव के लिए बाकी काम ला छोड़ दे सबसे पहले वोट दे के नारे को लेकर अभियान चलाया गया।
नगर में कलेक्टर मिश्रा ने व्हाइट बोर्ड पर हस्ताक्षर कर मतदाताओं को जागरूक करने अभियान की शुरुआत नगर से की है।कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने कहा कि मतदाता निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) चलाया जा रहा है। यह मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए प्रमुख कार्यक्रम है। स्वीप गतिविधियां संचालित होने से शत प्रतिशत मतदान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करने कहा। धार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन समुदाय एवं ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। कलेक्टर मिश्रा कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हमें अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए और मतदान करते समय जाति, धर्म, वर्ग इत्यादि को इतर रखते हुए मतदान का प्रयोग करना चाहिए। इसके माध्यम से ही हम सशक्त और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकते हैं। इसी दौरान कलेक्टर ने मतदाता हस्ताक्षर अभियान का आगाज करते हुए स्वयं के हस्ताक्षर किए और अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित अधिकारियों से मतदान पट पर हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए।अधिकारीयों द्वारा शासकिय महाविद्यालय तथा मतदान बूथ कन्या शाला स्कूल स्थान का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये गये है।

इस अवसर पर एसडीएम राहुल गुप्ता,एसडीओपी धीरज बब्बर,टीआई कमलेश सिंगार,सीएमओ संतोष चौहान,रुपेन्द दरबार सहीत बड़ी संख्या में कर्मचारी नागरीक
मोजूत थे।

राजू देवड़ा बालीपुर धाम जिला रिपोर्टर धार