Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर



भाजपा राजपुर विधानसभा प्रत्याशी अंतर सिंह पटेल ने ओझर मंडल एवं नागलवाड़ी ग्राम पर अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका नगर आगमन पर ढोल बाजे के साथ स्वागत किया और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प भी लिया।रविवार को नागलवाड़ी के राम मंदिर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी ने कहा है कि बीजीपो सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के बल पर भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े अंतर से राजपुर विधान सभा में इस बार विजयी पताका लहराएगी।वही मंडल अध्यक्ष शशिकांत साहू ने
ने कहा कि राजपुर विधानसभा सहित संपूर्ण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और इसी का परिणाम है कि प्रदेश में एक बार पुन: भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के वरिष्ट नेता दिनेश यादव ने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में टोली बनाकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। तो वही जिला अध्यक्ष के समक्ष 49 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा।इस मौके पर बीजेपी से जिला जनपद सदस्य दरबार डावर, रमेश मुकाती,जगदीश यादव,कपिल जाट,शेखर सेप्टा,महेश यादव,अरुण गोयल,राहुल , कालू कनोजे ,कैलाश चौहान, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।