पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी – विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान कटनी जिले में 17 नवम्बर 2023 को एवं मतगणना 03 दिसम्बर 2023 को संपन्न कराई जायेगी। जिले में लोकशांति एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवि प्रसाद ने जिले के विधानसभा आम निर्वाचन 2023 मतदान एवं मतगणना के अवसर पर मतदान समाप्त होने के नियत समय से 48 घण्टे पूर्व की अवधि से शुष्क दिवस घोषित किया है। अर्थात् बुधवार 15 नवम्बर 2023 की सायं 06 बजे से शुक्रवार 17 नवम्बर 2023 मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना दिवस 03 रविवार दिसम्बर 2023 को कटनी जिले की परिसीमा स्थित एवं संचालित कम्पोजिट मदिरा दुकानें एवं एफ.एल. -3, क्लब बारों एफ.एल. -4, रेस्तरा बार एफ.एल. -2, वाईन फ्रेन्चाईजी शॉप एवं अन्य अनुज्ञप्त मदिरा केर्न्द्र को बन्द रखने के लिए शुष्क दिवस (ड्राई-डे) घोषित किया है।
इन शुष्क दिवसों में कटनी जिले की सीमा में मदिरा का क्रय और विक्रय पूर्ण रूप से निषेधित रहेगा।

More Stories
कटनी में ईद-उल-फितर पर हाजी अब्दुल कादिर का संदेश – “भाईचारा और सद्भाव ही असली त्योहार
नवरात्रि में “कीचड़ का कुंड” बना आस्था का रास्ता, भुड़सा पंचायत की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा मंदिर पहुंचने के लिए दलदल से गुजरने को मजबूर श्रद्धालु, बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार बेखबर
कटनी में दूध की मिलावट का खुलासा: मशीन जांच में ‘Added Water’ मिला, क्वांटिटी पर भी उठे सवाल