राहुल राठौड़ की रिपोर्ट
अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में छात्रनेता गौरव साहू बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
सरदारपुर – राजोद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव वर्ष के रूप में 10000 विद्यार्थियों का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन 7 से 10 दिसंबर को दिल्ली में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह , इंडिया टीवी संपादक रजत शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अधिवेशन में शिक्षा, स्वास्थ , राम मंदिर, नारी सशक्तिकरण आदि विषयों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। अधिवेशन के अंतिम सत्र में राष्टीय अध्यक्ष राजशरण शाही ने वर्ष 2023-24 की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें मालवा प्रांत के धार जिले से गौरव साहू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया। गौरव साहू ने 2016 से विद्यार्थी परिषद के नगर , जिले ,प्रांत के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। गौरव साहू की नियुक्ति पर धार जिले के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया।


More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप