
ग्वालियर 16 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर विमानतल पधारेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार 17 दिसम्बर को दोपहर 1.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा उज्जैन से श्योपुर जिले के लिये रवाना होंगे। श्योपुर के रानीपुरा में कूनो फोरेस्ट फैस्टिवल का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कूनो के रानीपुरा में कूनो फोरेस्ट फैस्टिवल के प्रथम चरण का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात शाम 4 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.40 बजे ग्वालियर विमानतल पधारेंगे। कुछ देर रूकने के पश्चात ग्वालियर एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट के लिये रवाना होंगे।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप