
सुसनेर। बुधवार को स्थानीय स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में विकसित भारत 2047 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को सशक्त भारतीय, संपन्न एवं सुदृढ़ अर्थव्यवस्था विषय पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.आर व्ही गुप्ता ने विभिन्न उदाहरणो के माध्यम से सारगर्भित जानकारी दी। रसायन शास्त्र की सहायक प्राध्यापक श्रीमती आरती नागर ने नवप्रवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर तथा सुशासन एवं सुरक्षा तथा विश्व में भारत विषय पर डॉ.कमल जटिया ने बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी। तत्पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों से माय भारत पोर्टल पर पंजीयन भी करवाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों सहित सुश्री आकांक्षा श्रीवास्तव, आदिश कुमार जैन, काशीराम प्रजापति राजकमल नर्गेश, मुकेश कुमार दांगी, डॉ.रेखा चंद्रपाल, सुश्री सीमा मुवेल, मनोज कुमार दुबे आदि उपस्थित थे। जानकारी कार्यक्रम प्रभारी रमेश जमरा ने दी।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप