
सम्माननीय स्वजातीय बंधुओं
सादर अभिवादन
अ भा श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के सानिध्य में 26 फरवरी 2024 को श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज खिलचीपुर द्वारा 31 वां आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।सम्माननीय स्वजातीय बंधुओं मातृशक्ति युवा कार्यकर्ताओ के अथक प्रयासों का ही प्रतिफल है कि श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज खिलचीपुर 30 वर्षों से सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर 26 फरवरी 2024 को 31 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है अतः आप अपने विवाह योग्य पुत्र – पुत्रियों का विवाह सामुहिक विवाह सम्मेलन में करके कार्यक्रम को सफल बनावे। वर-वधुओं के अभिभावकों को हम नमन करते हैं कि उन्होंने अपने पुत्र – पुत्रियों का विवाह सामुहिक विवाह सम्मेलन में करने का निर्णय पूर्व में भी लिया एवं वर्तमान में भी ले रहे हैं साथ ही उन युवक – युवतियों को विशेष नमन करते हैं कि वह अपना विवाह सामुहिक विवाह सम्मेलन में करने का निर्णय ले रहे हैं।
सम्मेलन की विशेषता यह भी है कि इन 30 वर्षो में पहले सम्मेलन से लेकर पांचवें सम्मेलन तक जिनकी शादी सम्मेलन में हुई है अब उनके पुत्र – पुत्रियों की शादी भी सम्मेलन में होने लग गई है। दुसरी विशेषता यह भी है कि सम्मेलन के शुभ अवसर पर अभिभावक बन्धु अपने विवाह योग्य पुत्र-पुत्रियों के विवाह हेतु सुयोग्य वर-वधु के उत्तम चयन हेतु भी खिलचीपुर के सामुहिक विवाह सम्मेलन में पधारकर लाभान्वित होते हैं।
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज खिलचीपुर
News24×7india से स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन