
ग्वालियर, 24 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 25 दिसंबर को ग्वालियर आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव इस दिन सांयकाल लगभग 5:15 राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पधारेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव तानसेन अलंकरण समारोह व ग्वालियर गौरव दिवस सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे और ग्वालियर में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव 26 दिसंबर को प्रातः 9 बजे विमानतल पहुँचकर वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर प्रवास के दौरान अटल स्मारक का शिलान्यास करेंगे। साथ ही अन्य विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
ताल दरबार कार्यक्रम में भी होंगे शामिल।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप