अमानवीय तरह से हाथ बांध कर पिटने के बाद वायरल विडीयो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध 
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर – राजोद कल दिनांक 19.02.2026 को विक्रम पिता मांगीलाल मारू निवासी बरमण्डल द्वारा दीपक पिता बगदीराम के विरूद्ध घर पर आकर मारपीट करने की रिपोर्ट की थी जिस पर मारपीट की धाराओ में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इसी घटना में आज दिनांक 20.02.2026 को दूसरा पक्ष थाने पर उपस्थित हुआ । दिपक पिता बगदीराम मारू निवासी बरखेडा ने रिपोर्ट किया कि जब वह विक्रम के घर गया तो उस पर गलत शंका करके आरोपी 1. विक्रम पिता मांगीलाल मारू निवासी बरमण्डल 2. देवीलाल पिता रामनारायण लिम्बीवाल जाति मारू निवासी बरमण्डल 3. मांगीलाल् पिता लक्ष्मण गोयल जाति मारू निवासी बरमण्डल 4. शंकर पिता चम्पालाल जाति मारू निवासी बरमण्डल 5 कान्हा पिता मांगीलाल निवासी बरमण्डल ने मारपीट की हैं। आरपीगणों के विरूद्ध मारपीट की सुसंगत धाराओं मे अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाहीं की जा रही हैं। 
उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा तीन आरोपीयों 1. विक्रम पिता मांगीलाल मारू निवासी बरमण्डल 2. मांगीलाल पिता लक्ष्मण गोयल जाति मारू निवासी बरमण्डल 3. शंकर पिता चम्पालाल जाति मारू निवासी बरमण्डल को अभिरक्षा में लिया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। शेष आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया