Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डीआईजी ग्वालियर रेंज ने एसपी ऑफिस व पुलिस लाईन का किया वार्षिक निरीक्षण, संबंधित को दिये लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

ग्वालियर 29.12.2022 – आज उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु,भापुसे द्वारा ग्वालियर जिले के वार्षिक निरीक्षण के दौरान आज प्रातः पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के प्रारंभ में उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज को पुलिस गार्ड द्वारा सलामी दी गई, उसके बाद कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा कार्यालय में लंबित शिकायतों व कर्मचारियों के प्रकरणों की समीक्षा की जाकर रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के निर्देश संबंधित को दिये गये। इस अवसर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर कार्यालय की प्रत्येक शाखा में जाकर लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और उनके यथाशीघ्र निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
आज उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज द्वारा वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओएम शाखा में जिले के अपराधों के रिकॉर्ड के संधारण को देखा तथा अपराधों का नियमित इन्द्राज करने के निर्देश दिये। उसके बाद डीआईजी ग्वालियर रेंज द्वारा अवकाश शाखा, आंकिक स्थापना शाखा का भ्रमण किया। उनके द्वारा स्थापना शाखा में जाकर लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों की शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात सेवा पुस्तिका शाखा में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों के सेवा अभिलेख को देखा और समयसीमा में आदेशों का इन्द्राज करने के निर्देश दिये। डीआईजी ग्वालियर रेंज द्वारा आर्म्स शाखा तथा स्टेनो प्रथम शाखा का भी निरीक्षण किया और रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के के साथ ही लंबित पत्रों का समय सीमा में निकाल करने के निर्देश दिये साथ ही पेंशन प्रकरणों एवं लंबित कण्डिकाओं का सात दिवस के अन्दर निकाल के निर्देश भी डीआईजी ग्वालियर ने संबंधित को दिये। निरीक्षण के अवसर पर अति0 पुलिस अधीक्षक (उत्तर) श्री अमृत मीना, अति0 पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री निरंजन शर्मा, डीएसपी मुख्यालय श्री अशोक सिंह जादौन के अलावा पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज द्वारा वार्षिक निरीक्षण के दौरान सांय पुलिस लाइन ग्वालियर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के प्रारंभ में उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज को क्वाटर गार्ड पर सलामी दी गई, उसके बाद तत्पश्चात उन्होंने क्वार्टर गार्ड पर हथियारों का निरीक्षण किया और उनकी साफ सफाई को देखा। उन्होंने पुलिस लाइन की एमटी शाखा में पहुंचकर शासकीय वाहनों व टूल किट का भी जायजा लिया। उन्होने निरीक्षण के दौरान वाहनों से संबंधित जानकारी पुलिस अधिकारियों व शाखा प्रभारी से ली, साथ ही उनको सभी शासकीय वाहनों में बलवा ड्रिल की सामग्री रखने हेतु निर्देशित किया। डीआईजी ग्वालियर रेंज के द्वारा विभाग को आवंटित विभिन्न शासकीय वाहनों तथा नवनिर्मित शासकीय भवनों की जानकारी ली। तत्पश्चात् उन्होंने रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री सत्यप्रकाश मिश्रा से पुलिस लाइन की शाखावार जानकारी ली और पुलिस लाईन का भ्रमण भी किया गया। डीआईजी ग्वालियर रेंज द्वारा निरीक्षण के दौरान पुलिस केंटीन, मालखाना, जिम तथा लायब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा “धृति” योजना के अंतर्गत पुलिस परिवार की महिलाएं/बच्चियों द्वारा तैयार किए गए समान को भी देखा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे, अति0 पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री निरंजन शर्मा, विदिता डागर,भापुसे के अलावा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें। पुलिस लाईन में वार्षिक निरीक्षण के बाद डीआईजी ग्वालियर द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारियों की महिला संबंधी अपराधों के संबंध में बैठक भी ली गई और महिला संबंधी लंबित प्रकरणों की समय सीमा में निकाल करने के निर्देश दिये गये।