







ताल शहर से ठीक 5 किलोमीटर दूर स्थित गांव कोट कराड़िया मैं आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन निकाला गया जिसमें कोट कराड़िया मंडल के सभी स्वयं सेवक उपस्थित हुए ।
कोट कराड़िया मंडल में कुल 11 गांव सम्मिलित हैं
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्य वक्ता चंपालाल जी पाटीदार (जावरा जिला सामाजिक समरसता सह संयोजक)ने अपने विचार रखे जिसमे ग्रामीण क्षेत्र से आए सभी संघ के सदस्य को अनुशंसता का पाठ पढ़ाया एवं राम जन्म से राम मंदिर तक की सारी गाथाएं बताई गई
साथ ही चंपालाल जी पाटीदार ने यह भी बताया कि कोई सा भी गांव संघ से वंचित न रहे तथा संघ कार्य में लगे रहने की प्रेरणा दी
पथ संचलन में लगभग सो से भी ज्यादा स्वयं सेवक उपस्थित हुए।
पथ संचलन कार्यक्रम स्थल से गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा
इस बीच गांव में कई स्थानों पर पथ संचलन का फूल बरसाकर स्वागत किया गया
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख अतिथि
गब्बूसिंह जी चौहान (खंड सह कार्यवाह)
विजय सिंह जी आंजना (मंडावल उपखंड कार्यवाह)
विनोद जी पाटीदार (उपखंड शारीरिक प्रमुख)
विकास जी डांगी (उपखंड व्यवस्था प्रमुख)
भेरूलाल जी आंजना (मंडल कार्यवाह)
ईश्वर जी आंजना (मंडल प्रमुख कोट कराड़िया) उपस्थित हुए।
ताल से दिलीप प्रजापत की रिपोर्ट

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन