Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविर

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कैलाश टॉकीज के पास एवं नवीन सब्जीमंडी लक्ष्मीगंज में लगे शिविर

12 हजार 834 से अधिक हितग्राहियों से संपर्क कर पात्र लोगों को कराया लाभान्वित

ग्वालियर 01 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से जरूरत मंद व्यक्ति को केन्द्र व प्रदेश सरकार की उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास व पीएम स्व निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी वाली गाडी जहाँ-जहाँ जा रही है, वहाँ गारंटी के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिला रही है, जिससे जन-मानस में सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है। इस आशय के विचार प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कैलाश टॉकीज के समीप स्थित नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय व नवीन सब्जीमंडी लक्ष्मीगंज परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविरों में व्यक्त किए। इन शिविरों के दौरान लगभग 12 हजार 834 हितग्राहियों से संपर्क कर पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया गया।
शिविरों के आयोजन के अवसर पर नगर निगम के सभापति श्री मनोज सिंह तोमर, पार्षद श्री भगवान सिंह कुशवाह व श्री जितेन्द्र मुदगल सहित श्री सुघर सिंह पवैया, पूर्व पार्षद श्री धर्मेन्द्र कुशवाह, श्री अलवेल घुरैया, श्री मुकेश परिहार एवं नगर निगम के उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता उपस्थित रहे।
मंत्री श्री कुशवाह एवं नगर निगम सभापति श्री मनोज सिंह तोमर सहित अन्य अतिथियों ने इस अवसर पर उज्ज्वला योजनाय के तहत पात्र महिलाओं को चूल्हा सहित नि:शुल्क गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान कार्ड सहित अन्य हितलाभ वितरित किए।
इस अवसर पर सभापति श्री मनोज सिंह तोमर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर नगर निगम के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें केन्द्र के साथ-साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बडी संख्या में हितग्राहियों को मिल रहा है।
शिविर के नोडल अधिकारी श्री रवि गोडिया ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर के वार्ड 35, 37 व 41 के लिए कैलाश टॉकीज के समीप स्थित क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 16 व नवीन सब्जी मंडी लक्ष्मीगंज में शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के दौरान 12834 हितग्राहियों से संपर्क कर पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 16 में 5798 हितग्राहियों से संपर्क किया गया। जिसमें से 2673 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण, 88 उज्जवला, 176 आयुष्मान कार्ड, 10 पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लिया। इसके साथ ही नवीन सब्जी मंडी लक्ष्मीगंज में आयोजित कैंप में 7036 हितग्राहियों से संपर्क किया गया, जिसमें 30 उज्जवला योजना, 70 पीएम स्वनिधि, 3761 ने स्वास्थ्य शिविर एवं 281 ने आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

हितग्राहियों को इन योजनाओं का मिला लाभ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से पीएम स्व निधि, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, अमृत योजना, पीएम मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम जन औषधि जन योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना एवं खेलो इंडिया के तहत हितग्राहियों को हितलाभ दिया जा रहा है।

सफाई मित्रों के साथ आमजन का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिविर के दौरान कैलाश टॉकीज के समीप व नवीन सब्जीमंडी परिसर लक्ष्मीगंज में लगाए गए शिविरों के साथ स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए। जिनमें सफाई मित्रों एवं आम जनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएँ उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर में आंखो की जांच एवं बीपी, सुगर सहित अन्य कई जांचे की गई।