
ग्वालियर 03 जनवरी 2024/ भारतीय सड़क मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की प्रस्तावित 6 लेन एक्सप्रेस-वे परियोजना में शामिल ग्वालियर जिले के हिस्से की पर्यावरणीय स्वीकृति के संदर्भ में अगले माह 31 जनवरी को लोक सुनवाई की जायेगी। यह लोक सुनवाई ग्राम पंचायत सुसैरा के ग्राम पंचायत भवन में होगी। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने लोक सुनवाई के लिये अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरूण कुमार को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनके सहयोग के लिये अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ग्वालियर सिटी श्री अतुल सिंह को अधिकृत किया गया है।

More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है